समय 11.15 बजे: सुबह बागपत के पुराना कस्बे में सबमर्सिबल के पानी भैंसो का नहलाता युवक
- फोटो : BAGHPAT
सड़कों पर बेवजह बहाया जा रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में लगातार भूजल का स्तर गिर रहा है। भूजल का अत्यधिक दोहन होने के कारण जिले के ब्लॉक डार्क जोन घोषित कर दिए गए है। शहर से देहात तक भूजल की बर्बादी की जा रही है। सड़कों पर बेवजह पानी बहाया जा रहा है। अगर लोग नही संभले तो आने वाली पीढ़ी के लिए मुश्किलेें खड़ी हो सकती हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो भूजल का स्तर प्रतिवर्ष 60 से 70 सेंटीमीटर गिर रहा है। लगातार दोहन के कारण भूगर्भ का जल 110 फीट तक पहुंच गया है।
सुबह लगभग 11 बजे:
दिल्ली रोड स्थित डग पर वाहन वॉश करने के दौरान अत्यधिक पानी का दोहन किया जा रहा है। वाहन धोने के दौरान पानी की बर्बादी की जा रही है।
सुबह लगभग सवा 11 बजे
पुराना कस्बा स्थित तबेले में सबमर्सिबल चलाकर भैंसों को नहलाया जा रहा है। एक-एक भैंस को नहलाने के लिए दस से 15 मिनट का समय लिया जा रहा है। तबेले का संचालक सबमर्सिबल के माध्यम से अत्यधिक पानी का दोहन किया जा रहा है।
समय सुबह साढ़े 11 बजे
दिल्ली-सहारनपुर रोड पर गेस्ट हाउस के पास लोगों सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर पानी का दोहन कर रहे है। कोई रोक-टोक न होने के कारण लोग बिना किसी डर के पानी का दोहन कर रहे है।
क्या कहते है अधिकारी
बागपत। एसडीएम सदर रामनयन सिंह का कहना है कि लोगों को भूजल बचाने के अत्यधिक दोहन से बचना चाहिए। पानी को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रयास करना चाहिए। पानी बचाने की प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेेदारी है।