हाईकोर्ट से तलाक पर लगी रोक
महिला को जब तलाक की जानकारी हुई तो उसने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए तलाक पर रोक (स्टे) लगा दी। इसके बावजूद शुक्रवार को आरोपी युवक दूसरी शादी करने के लिए बागपत के एक गांव में पहुंच गया।
बराती बनाए गए बंधक, शादी टूटी
सूचना मिलने पर महिला अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ मौके पर पहुंची और शादी का विरोध किया। इस दौरान दूल्हे पक्ष और महिला के परिजनों में हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने बरातियों को एक मकान में बैठा दिया। हालात बिगड़ते देख दुल्हन पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे सहित दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले आई और जांच शुरू की। पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।