फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला मिल परिसर में छाने लगी हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। सहकारी चीनी मिल परिसर पेड़-पौधों से हरा भरा होने लगा है। यहां लगाए दो हजार हजार पौधों के रखरखाव का जिम्मा खुद मिल के प्रधान प्रबंधक ने संभाल रखा है।
विज्ञापन

प्रधान प्रबंधक डॉ. आरबी राम ने बताया कि वन महोत्सव के अवसर पर मिल के गन्ना यार्ड, मिल परिसर व मिल कॉलोनी में दो हजार पौधे रोपे गए थे। इनमें आम, अमरूद, जामुन, शीशम, बरगद, पीपल के पौधे लगाए थे। पौधों की देखभाल के लिए मिल के पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारियों को प्रतिदिन पौधों की गिनती करने, पानी देने व निराई-गुड़ाई करने की जिम्मेदारी दी है। प्रधान प्रबंधक प्रतिदिन पेड़ पौधों की निगरानी करते हैं। हाईवे किनारे यार्ड में तीन पंचवटी बनाकर बरगद, गुल्लर, पीलखन, पत्थर बेल और पीपल के पेड़ लगाकर सुंदरीकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि मिल की ओर से किसानों को पौधे वितरित किए गए जा रहे हैं। मिल की ओर से 50 हजार पौधों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने जीवन बचाने और पर्यावरण सरंक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर रखरखाव करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें