सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बालिका वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले गए। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। रोमांचक मुकाबले हुए।
सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच ग्रीन हाउस एवं ब्लू हाउस के बीच खेला गया। ग्रीन हाउस ने ब्लू हाउस को 16-06 के अंतर से पराजित कर मुकाबला जीता। ग्रीन हाउस के लिए आंचल ने शानदार प्रदर्शन कर आठ अंक बनाए। कनिष्का, कोमल, सुरभि ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। ब्लू हाउस की ओर से निशिता, अंशिका और मोहिनी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
बालिका जूनियर वर्ग के फाइनल मेें ब्लू हाउस और रेड हाउस का शानदार मुकाबला हुआ। ब्लू हाउस ने रेड हाउस को 16-05 अंक के अंतर से पराजित किया। ब्लू हाउस के लिए अंशिका ने 13 अंक बनाकर शानदार खेल दिखाया। टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए आंचल चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना।
प्रबंधक अजय गोयल, प्रधानाचार्य संजय नायक ने विजेता टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया। इसमें राजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, बबलेश कुमार, अजय राणा, अनिल उपाध्याय, मीनाक्षी गर्ग, चित्रा सिंह, चांदनी शर्मा मौजूद रहीं।
खो-खो में ग्रीन हाउस ने बाजी मारी
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय रोड पर हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में बालिकाओं की एक दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रीन हाउस की टीम ने बाजी मारी।
विजेता टीम की बालिकाओं को ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर व रणपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस, ब्लू हाउस, येलो हाउस व रेड हाउस की बालिकाओं ने भाग लिया।
प्रथम मुकाबले में ग्रीन हाउस की टीम ने रेड हाउस को हराया। दूसरे मुकाबले में येलो हाउस की टीम ने ब्लू हाउस को हराया। फाइनल मुकाबला येलो हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। जिसमें ग्रीन हाउस की टीम विजयी रही।
विजेता टीम की बालिकाओं में वर्षा, स्नेहा, प्रीति, सुमन, आरती, रेखा, सुनीता, अंशिका आदि को ट्राफी देकर सम्मानित किया। संचालन रणपाल सिंह ने किया। इस दौरान सुमित, सोनू, अखिलेश, प्रदीप, राजीव, सुरेंद्र, अजित, ममता, संगीता, स्वीटी, प्रभा, उमा, बबली, रेशमा, सुनीता मौजूद रहे।