फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ग्रीन और ब्लू हाउस का रहा दबदबा

विज्ञापन
बागपत के सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में बुधवार को दो दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले प्रथम चरण के मैच खेले गए। पहले दिन ग्रीन हाउस व ब्लू हाउस का दबदबा रहा। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल और प्रधानाचार्य अमित गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में पहला मैच रेड हाउस की नव्या और ग्रीन हाउस की शिवानी के बीच खेला गया। इसमें ग्रीन हाउस की शिवानी ने रेड हाउस की नव्या को 11-5 व 11-7 से हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
येलो हाउस की वंशिका ने ब्लू हाउस की साक्षी को 11-5 व 11-4 से, रेड हाउस की सृष्टि ने ग्रीन हाउस की सना को 11-9 व 11-7 से, ब्लू हाउस की शिवानी ने येलो हाउस की अंजलि को 11-3 व 11-6 से, रेड हाउस की अनन्या ने यैलो हाउस की रूपल को 11-9 , 8-11 व 13-11 से, ग्रीन हाउस की कीर्ति ने ब्लू हाउस की स्नेहा को 11-4 व 11-7 से हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग में रेड हाउस के स्पर्श ने येलो हाउस के अर्पित को 11-3 व 11-9 से, ग्रीन हाउस के चिराग ने ब्लू हाउस के विशाल को 11-5 व 11-2 से, ब्लू हाउस के विनीत ने ग्रीन हाउस के दीपांशु को 11-9 व 11-8 से, रेड हाउस के तुषार ने येलो हाउस के अरशद को 11-3 व 11-7 से और ग्रीन हाउस के उत्सव ने ब्लू हाउस के अंशुल को 11-8 व 11-7 से हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। मौके पर पीटीआई राजीव, शुभम, बबलेश, रवि, गौरव, कृष्ण, बबीता, ममता, ज्योति, मीनाक्षी शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें