ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के टोल बूथ पर रास्ता रोककर बीचोबीच खडी पुलिस की डायल 112 गाडी
- फोटो : KAHKRA
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर डायल 112 के चालक की करतूत
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। एक पुलिस कर्मी बृहस्पतिवार को डायल 112 गाड़ी को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के टोल नाके के एक बूथ के सामने खड़ा कर आराम फरमाने लगा। इससे बूथ पर टोल करीब एक घंटा प्रभावित रहा। दो अन्य बूथों से ही वाहनों का आवागमन हुआ।
बृहस्पतिवार की दोपहर करीब बारह बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से उतरने वाले खेकड़ा टोल नाके पर पुलिस की डायल 112 गाड़ी को बीचों बीच खड़ा कर दिया। चालक गाड़ी में आराम फरमाने लगा। इससे टोल बूथ से गुजरने वाले वाहन पुलिस की गाड़ी वहां खड़ी देख उसके पीछे ही खडे़ हो गए। इसके बाद टोल कर्मियों ने वाहनों को अन्य दो बूथों से निकलवाया। करीब एक माह पूर्व टोल बूथ पर एक पुलिस कर्मी ने टोल कर्मी के साथ मारपीट की थी। इसी वजह से पुलिस वाहन के चालक को टोल कर्मी कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इससे टोल नाके के एक बूथ का कार्य करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच पड़ताल कराकर दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।