फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बागपत में बोले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान-मैं विद्वान नहीं, जीवनभर का विद्यार्थी हूं

Fri, 05 Sep 2025 02:34 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बड़ौत में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यज्ञशाला का शिलान्यास कर यज्ञ में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भारतीय संस्कृति, लोकतंत्र और जीवन मूल्यों पर प्रेरक विचार रखते हुए कहा कि वे विद्वान नहीं, बल्कि जीवनभर विद्यार्थी हैं।

 

विज्ञापन
बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने यज्ञशाला का शिलान्यास किया और यज्ञ में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय संस्कृति, लोकतंत्र और जीवन मूल्यों पर गहन विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि यज्ञ हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। यज्ञ वातावरण ही नहीं, बल्कि मानव के मन और आत्मा को भी शुद्ध करता है। उन्होंने कहा कि इंसान को हमेशा मैत्रीभाव और क्षमा के साथ जीवन जीना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 5 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

आरिफ मोहम्मद खान ने प्रेरक शब्दों में कहा -'मैं विद्वान नहीं बल्कि विद्यार्थी हूं। विद्यार्थी का काम है निरंतर पढ़ना और अध्ययन करना, और मैं वही करता हूं। अध्ययन मेरा शौक है और भारतीय संस्कृति पर मुझे गर्व है।' 

उन्होंने कहा कि आस्था के बिना मुक्ति संभव नहीं है, भगवान हर किसी के अंदर आत्मा के रूप में निवास करते हैं। ज्ञानी पुरुष स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि समाज की भलाई के लिए मेहनत करता है।

लोकतंत्र पर विश्वास जताते हुए उन्होंने कहा कि भारत की जनता लोकतंत्र को कभी कमजोर नहीं होने देगी। महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और ज्ञान को साझा करने का आह्वान भी किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद डॉ. सतपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक घर में यज्ञ होना चाहिए, चाहे रोजाना या सप्ताह में एक बार। उन्होंने इसे प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का उपाय बताया। मौके पर डॉ. मनीष तोमर, नरेंद्र त्यागी, जेपी सिंह, रवि शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें