फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मानसिकता वालों पर कार्रवाई करे सरकार : मनुपाल बंसल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लालकिले के पास हुई घटना को लेकर डगरपुर के चौधरी ब्रह्मपाल सिंह कुश्ती अखाड़ा परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। वहां पर भाजपा के जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने प्रधानमंत्री से आतंकी मानसिकता रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य मनुपाल बंसल ने कहा कि लालकिले के पास मंगलवार को हुई आतंकी घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी आतंकी पकड़ा गया है, वह रहने वाला देश का ही है, लेकिन मानसिकता पाकिस्तान वाली है। उन्होंने कहा कि ये लोग आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे हैं, जिन पर कड़ी कार्रवाई होनी जरूरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि विकास से पहले आतंकी मानसिकता वालों पर कार्रवाई की जाए, जिससे देश में शांति बनी रहे। उन्होंने कहा कि यदि अब कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें