फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मांगें पूरी कर सम्मान के साथ किसानों को बार्डर से उठाए: नरेश टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि हम देश के प्रधानमंत्री का सिर नहीं झुकाना चाहते, लेकिन किसानों का भी सम्मान बरकार रहे। इसके लिए जरूरी है कि सरकार आंदोलनरत किसानों की मांगें पूरी सम्मान के साथ उन्हें गाजीपुर बार्डर से उठाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीएन शर्मा पार्क पर रालोद के प्रवक्ता अरुण तोमर उर्फ बॉबी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नरेश टिकैत ने कहा कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की घोषणा की है, जोकि बहुत अच्छा है। किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिले, एमएसपी पर कानून बने, अब इस पर सरकार को निर्णय लेना है। कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो एमएसपी पर कानून बनाने को लेकर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते देश के प्रधानमंत्री का सिर झुके, सरकार बहुत अच्छी है। इसके साथ यह भी बहुत जरूरी है कि सरकार किसानों का भी सम्मान बरकार रखें। आंदोलन पर बैठे किसानों को उनकी मांगें पूरी कर सम्मान के साथ उठाए। कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा 27 नवंबर को होने वाली मीटिंग में जो निर्णय लेगा, उस पर कार्य किया जाएगा। इसके बाद उनके साथ किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें