फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और मजदूरों की अनदेखी कर रही है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कई लोगों ने भाजपा और बसपा छोड़कर रालोद का दामन थामा।
विज्ञापन

दोघट। रालोद के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत सोमवार को बामनौली गांव में पंचायत हुई। इसमें पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा सरकार किसान और मजदूर की अनदेखी कर रही है। इस पंचायत में कई लोगों ने भाजपा और बसपा छोड़कर रालोद का दामन थामने की घोषणा की।
बामनौली गांव में योगेश कुमार के आवास पर हुई पंचायत में पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि सरकार किसान और मजदूरों को बर्बाद करने पर तुली है। कृषि कानून वापसी को लेकर किसान कई माह से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार बेफिक्र है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में प्रदेश में मजदूर को रोजगार नहीं मिल रहा है। गन्ने की फसल की लागत बढ़ गई है, लेकिन सरकार ने मूल्य नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा रालोद हमेशा से किसानों के हित की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने किसानों से एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान योगेश कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने बसपा और भाजपा छोड़कर रालोद का दामन थाम लिया। इसकी अध्यक्षता मा. राजपाल सिंह ने की। संचालन मा. महेंद्र सिंह ने किया। इसमें डॉ. महक सिंह, बसंत तोमर, अंकित, जयपाल सिंह, मिंटू, योगेश कुमार, इंद्रपाल, रितेश, विजय, देवीदास, राज कुमार, ओमवीर, तेजपाल, रोशन, ऋषिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें