फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरचिटा में बनेगा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चिरचिटा में राजकीय कन्या इंटर कालेज बनाया जाएगा। इसके लिए शासन द्वारा डीएम से प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत कॉलेज का प्रस्ताव मांगा गया है। जिससे कालेज के लिए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

चिरचिटा में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए छपरौली से पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने शासन को पत्र भेजा था। जिसमें सीएम योगी से मुलाकात करके भी यह मांग उठाई गई थी। अब अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय से निदेशक सी इंदुमती ने डीएम राजकमल यादव को पत्र भेजकर चिरचिटा में कन्या कालेज के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा है। कहा गया है कि कॉलेज के प्रस्ताव को प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की नई गाइड लाइन के अनुसार भेजा जाए। जिससे प्रस्ताव की मंजूरी में किसी तरह की बाधा नहीं हो।
पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने कहा कि चिरचिटा के आसपास कोई राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नहीं है और लड़कियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इसलिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का निर्माण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें