टटीरी में 1.61 करोड़ रुपये से बनेगी स्थायी गोशाला
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में स्थायी गोशाला के निर्माण के लिए सोमवार को तहसीलदार बागपत के नेतृत्व में लेखपालों की टीम ने गोशाला की लिए निशानदेही की नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि गोशाला का निर्माण निशान देही होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में एक करोड़ 61 लाख रुपये से स्थायी गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। सोमवार को तहसीलदार के निर्देशन में कस्बे में गोशाला के निर्माण के लिए निशानदेही की गई। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि गोशाला निर्माण के लिए 80 लाख रुपये की राशि अवमुक्त हो गई है। निशानदेही पूर्ण होते ही अस्थायी गोशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि कस्बे की अस्थायी गोशाला में 138 गोवंश है। गोवंश का पूरा खर्च नगर पंचायत द्वारा किया जा रहा है। गोशाला के निर्माण होते ही अस्थायी गोशाला से गोवंश को स्थायी गोशाला में भेजा जाएगा।