फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने का एक ओर मौका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीएसयू ने पंजीकरण करने के लिए खोला पोर्टल, 25 सितंबर तक का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्नातक में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस बीच ही चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने स्नातक में फिर से पंजीकरण कराने के लिए छात्र-छात्राओं एक और मौका दिया है। विद्यार्थी 25 सितंबर तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी और उनको प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्य ममता जैसियान ने बताया कि अब तक स्नातक में पांच मेरिट से ही कॉलेजों में प्रवेश हो सके हैं। अब सीसीएसयू ने स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने को फिर से अपना पोर्टल खोल दिया है। स्नातक में अब 25 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराए जा सकेंगे। इच्छुक छात्र-छात्रा अपने पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्रा 26 सितंबर तक आवेदन की कापी कॉलेज में जमा करेंगे। 27 सितंबर को कॉलेज मेरिट जारी कर ऑफर लेटर जारी करेंगे। इसके बाद इसमें शामिल छात्र-छात्राएं अपने संंबंधित कॉलेज में पहुंचकर 29 व 30 सितंबर तक प्रवेश करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें