खेकड़ा। गांव हसनपुर मसूरी स्थित प्राथमिक विद्यालय से चोर मिड डे मिल का सामान चोरी कर ले गए और चोर विद्यालय के रिकॉर्ड को भी नष्ट कर गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर दे पुलिस से चोरों का सुराग लगा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव हसनपुर मसूरी स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालय में रविवार रात कमरों के ताले तोड़कर चोर वहां से मिड डे मिल के चावल, गेहूं, दाल, आटा, बर्तन और गैस सिलिंडर सहित सभी सामान चोरी कर ले गए। चोर विद्यालय का सभी रिकॉर्ड भी फाड़ गए। सोमवार की सुबह जब शिक्षक विद्यालय में पहुंचे तो चोरी की घटना का पता लगा। इसके बाद शिक्षकों ने कोतवाली मे पहुंचकर अज्ञात चोरों पर विद्यालय में चोरी करने का आरोप लगा उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि विद्यालय में चोरी करने वाले चोरों का सुराग लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।