फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती के पहले दिन छा गए गोंडा के पहलवान

Sat, 26 Nov 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
बागपत के मवींकलां स्थित विनायक काॅलेज में कुश्ती में भिड़ते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आरंभ हुई 36वीं बालक और 19वीं बालिका जूनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में पहलवानों ने दमखम दिखाया। महिला वर्ग की 44 केजी भार वर्ग की कुश्ती में मेरठ की दिव्या तोमर ने स्वर्ण पदक जीता। नंदनी नगर की नीलम ने रजत और आगरा की नीलम और नंदनी नगर गोंडा की प्रियंका ने कांस्य पदक जीता। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पहले दिन एक स्वर्ण और पांच पदक के साथ गोंडा छाया रहा।
विज्ञापन

काठा में खेलों का उद्घाटन भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण एवं उन्नाव के सांसद सच्चिदानंद साक्षी महाराज ने जूनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। खेकड़ा ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा और प्रमेंद्र धामा ने बताया कि गर्ल्स वर्ग की 51 केजी भार वर्ग में  नंदनीनगर गोंडा की आरजू तोमर स्वर्ण, आजमगढ़ की ज्योति यादव ने रजत, आगरा की निशा और संभल की पायल शर्मा ने कांस्य पदक जीता।  59 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की इशिका तोमर ने स्वर्ण, नंदिनीनगर की काजल ने रजत, आजमगढ़ की किरण यादव और वाराणसी की नंदिनी ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग के ग्रीको रोमन की 55 केजी कुश्ती में नंदनीनगर के शुभम पाल ने स्वर्ण, गोरखपुर छात्रावास के आरएस यादव ने रजत, इलाहाबाद के अमित यादव और बागपत के अक्षय कुमार ने कांस्य पदक जीता। 74 केजी भार वर्ग में वाराणसी के सुशील कुमार ने स्वर्ण, गोरखपुर छात्रावास के संदीप कुमार ने रजत, गौतमबुद्धनगर के अर्जुन यादव और नंदनीनगर के बबलू चौधरी ने कांस्य पदक जीता। 
96 केजी भार वर्ग में गाजियाबाद के सुमित कुमार ने स्वर्ण, मऊ के राम सिंह यादव ने रजत, वाराणसी के चतुरानंद और हाथरस के अंकुश कुमार ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती के 50 केजी भार वर्ग में गोरखपुर छात्रावास के प्रमोद बिंद ने स्वर्ण, बागपत के सनीस खोखर ने रजत, हाथरस के जुनैद और हापुड़ के गौरव कुमार ने कांस्य पदक जीता। 66 केजी भार वर्ग में वाराणसी के अरविंद यादव ने स्वर्ण, बागपत के सुधीर कुमार ने रजत, महाराजगंज के सतभान और नंदनीनगर के अमन ने कांस्य पदक जीता। 120 केजी में अलीगढ़ के भारत चौधरी ने स्वर्ण, बुलंदशहर के आर्यन प्रताप ने रजत, गौतमबुद्ध नगर के बलराज और चंदौली के सर्वेश कुमार यादव ने कांस्य पदक जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें