फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पखवाड़ा में बनाए जाएंगे वांछित परिवारों के गोल्डन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में वांछित परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए 26 जुलाई से 09 अगस्त तक तक विशेष पखवाड़ा चलाया जाएगा। जिले की 72 ग्राम पंचायत व पांच नगरीय क्षेत्र गोल्डन कार्ड बनाने में पिछड़ रहे है। पखवाड़े में पिछड़ रही ग्राम पंचायत व नगरीय क्षेत्रों पर विभाग का फोकस रहेगा और ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। पखवाड़े की निगरानी के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ दिनेश कुमार ने बृहस्पतिवार को सभी सीएचसी अधीक्षक, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी, ब्लॉक कम्यूनिटी कार्यक्रम प्रबंधक, जनसेवा केंद्र संचालकों व आरोग्य मित्रों को पखवाड़े में अधिक से अधिक पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने 26 जुलाई से नौ अगस्त तक पखवाड़ा चलाकर वांछित परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। नोडल अधिकारी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि पखवाड़े को सफल बनाने में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। आशाओं को लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए है। पखवाड़े का अनुश्रवण करने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
72 ग्राम पंचायतों व पांच नगरीय क्षेत्रों में रहेगा फोकस
- गोल्डन कार्ड के नोडल अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जिले की 72 ग्राम पंचायत व पांच नगरीय क्षेत्र गोल्डन कार्ड बनाने में पिछड़ रहे है। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने इन ग्राम पंचायतों व नगरीय क्षेत्रों में फोकस कर अधिक से अधिक लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के निर्देश दिए है। इनमें छपरौली ब्लॉक में कस्बा छपरौली व नौ ग्राम पंचायत, खेकड़ा में नगरीय क्षेत्र व आठ ग्राम पंचायत, पिलाना में 11 ग्राम पंचायत, बागपत में नगरीय क्षेत्र अग्रवाल मंडी टटीरी व 13 ग्राम पंचायत, बड़ौत में नगरीय क्षेत्र व 13 ग्राम पंचायत और बिनौली ब्लॉक में दोघट कस्बा व 18 ग्राम पंचायतों पर विशेष फोकस कर गोल्डन कार्ड बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें