आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड बांटे
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में आयुष्मान भारत की प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उन्हें लाभार्थियों को उन चिकित्सा केंद्रों के बारे में बताया गया जो शासन से निर्धारित है।
शनिवार को रटौल गांव में मास्टर सतवीर के आवास पर कैंप का आयोजन किया गया। गांव के उन लोगों को कैंप में गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने चयन आयुष्मान भारत के प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयन हुआ। सभी लाभार्थियों को बताया कि जिले में दस चिकित्सालयों को योजना के तहत मरीजों के उपचार के लिए चयनित किया गया है। यहां पर पांच लाख रुपये तक इलाज लाभार्थी करा सकते है। गोल्डन कार्ड से सभी सुविधाएं मिलेगी। सुंदर सिंह सैनी, स्वास्थ्य विभाग से सुषमा एलएचवी, बीना एएनएम, भावना चौधरी संगनी, सुनीता आशा, पुष्पा, आशा, हमीदा, सुमन, भारती, प्रभा, गुलिस्ता असगरी, सीता और आशा का सहयोग रहा।