अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। देशवाल पट्टी में दो युवकों ने तमंचे के बल पर वृद्ध महिला से कुंडल लूट लिए। पीड़िता ने टटीरी चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा निवासी वृद्ध महिला विमला ने चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की रात वह अपने घेर में सो रही थी। इसी दौरान घेर में घुसे दो युवकों ने तमंचे के बल पर मारपीट कर उसके सोने के कुंडल लूट लिए। उसने शोर मचाया तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में टटीरी चौकी प्रभारी संजीव शर्मा ने बताया कि घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, व्यापारियों ने रोष जतातेे युवकों को जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
युवक तमंचे के साथ गिरफ्तार
बागपत। बागपत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि शुगर मिल तिराहे पर चेकिंग के दौरान साहिल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बड़ावद थाना बिनौली को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।