बागपत में सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी, सर्विस टैक्स में वृद्धि किए जाने के विरोध में स्वर्णकार व्यापारियों ने दुकानें बंद कर एक दिवसीय हड़ताल की। नगर के बड़ा बाजार में धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया।
श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में स्वर्णकार व्यापारियों ने दुकानें बंद कर बड़ा बजार में धरना प्रदर्शन किया। मनोज वर्मा ने कहा कि सर्विस टैक्स, एक्साइज ड्यूटी, पेन कार्ड की अनिवार्यता, टीडीएस एवं अन्य तरह के कानूनी दायरे में धरकर व्यापारियों का जो शोषण किया जा रहा है, उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
चाहे इसके लिए व्यापारियों को आरपार की लड़ाई लड़नी पड़े। ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार जो नियम और शर्तें स्वर्णकार व्यापारियों पर थोप रहीं हैं, उन पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। नियमों एवं एक्साइज ड्यूटी के लिए व्यवहारिक रूप से विचार करें।
धरना प्रदर्शन करने वालों में राजेश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अमरपाल वर्मा, राजसिंह वर्मा, गोपाल वर्मा, अशोक वर्मा, प्रदीप वर्मा, राजेंद्र वर्मा, कमल वर्मा, पप्पू वर्मा, सतपाल वर्मा, प्रेमपाल वर्मा, रामकिशन वर्मा, मिट्ठन लाल वर्मा, श्रीपाल वर्मा, सत्यवान वर्मा शामिल रहे।