चाकू से ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत
हमले के दौरान आरोपियों ने शोएब पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग जब बीच-बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।
इस दौरान शोएब के पिता आस मोहम्मद, छोटा भाई फरमान, बहन फरहा तथा मां गुड्डो भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शोएब को मृत घोषित कर दिया।
इलाके में तनाव, पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।