फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा के सीएम ने किया सम्मानित, खुशी से झूमे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। दिल्ली में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा सदन में शुक्रवार को नगर के श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के यूपी बोर्ड के इंटर और हाईस्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को गोवा सदन में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर को फोन कराकर मेधावी विद्यार्थियों को लेकर दिल्ली में गोवा सदन में सम्मानित करने के लिए बुलाया। जिसके बाद यूपी टॉपर श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी व प्रधानाचार्य राजीव तोमर मेधावी छात्र-छात्राओं को लेकर दिल्ली में गोवा सदन में पहुंचे। जहां पर गोवा के सीएम ने बच्चों से बातचीत की और उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने बताया कि उनके पास गोवा सदन से विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए निमंत्रण पत्र आया था। गोवा के मुख्यमंत्री से सम्मानित होकर छात्र खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें