फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्हैता गांव में बच्ची को पोलिया होने का संदिग्ध केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Fri, 14 Oct 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
तीन वर्षीय बच्ची प्रियांशी राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिनौली । गल्हैता गांव में बृहस्पतिवार को एक तीन वर्षीय बच्ची को पोलिया होने का संदिग्ध केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर बिनौली सीएचसी में तैनात चिकित्सक मौके पर पहुंचे और बच्ची का स्टूल लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन


गल्हैता गांव निवासी विकास राठी ने बताया  उसकी तीन वर्षीय बच्ची प्रियांशी राठी को विगत एक सप्ताह से बुखार आया था। गत तीन दिन से बच्ची के सीधे पैर में अचानक तिरछापन आ गया। बच्ची को पोलियो होने की आशंका हुई तो उसने इसकी सूचना बिनौली सीएचसी में दी। 

  सूचना पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल समेत अन्य मौके पर पहुंचे और बच्ची का सीआईएफ फार्म भरवाकर उसका स्टूल लेकर जांच के लिए भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने        कहा स्टूल की जांच मुंबई से        होकर आएगी। तभी स्पष्ट होगा कि बच्ची के पैर में पोलियो के लक्षण       है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें