फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना रोधी टीका लगवाने में लड़कों के साथ खड़ी लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों में दिख रहा कोरोनारोधी टीका लगवाने का उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोनारोधी टीका लगवाने में लड़कियां भी लड़कों से पीछे नहीं है। उनमें भी टीका लगवाने को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है। वह खुद ही टीका नहीं लगवा रही है, बल्कि अपने आसपास रहने वालों को जागरूक भी कर रही है। इससे सभी टीका लगवाकर खुद को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित कर सके।
कोरोना रोधी टीका लगवाने की शुरूआत हुई तो लोगों ने रुचि नहीं दिखाई तो कुछ जगह विरोध भी हुआ। मगर, जिस तरह से लोग जागरूक होते गए, उसी तरह टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती गई। इसमें लड़कियां भी पीछे नहीं दिखाई देती है। मार्च तक की बात करें तो 15 से 18 वर्ष की उम्र वाले 80642 को पहली डोज और 37076 को दूसरी डोज लग चुकी है। इनमें करीब 49 प्रतिशत लड़कियां है, जिन्होंने कोरोना रोधी टीका लगवाया है। जबकि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले जितने को टीका लगा है, उनमें करीब 48 प्रतिशत लड़कियां व महिलाएं टीका लगवा चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। मैने खुद टीका लगवाने के साथ ही आसपास में बताया कि टीका लगवाने का कितना फायदा है। हर किसी को कोरों से बचाव के लिए टीका लगवाना चाहिए। जैबा, यमुना रोड
--
जब शुरूआत में टीका लगना शुरू हुआ तो मैने तभी टीका लगवा लिया था। कोरोना के कारण काफी परेशानी झेलनी पड़ी और उससे बचाव के लिए टीका सबसे जरूरी है। तीसरी लहर में लोगों को पता भी चल गया कि टीके से कितना बचाव होता है। सुषमा त्यागी, नैथला
--
कोरोना संक्रमण के कारण हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ी। इसलिए बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। मैने भी काफी पहले टीका लगवा लिया और अपने दोस्तों को बताया कि टीका लगवाना जरूरी है। अंकित, पुराना कस्बा
विज्ञापन

--
कोरोना रोधी टीके को लेकर शुरूआत में लोगों को कई भ्रम थे, लेकिन जिस तरह से जागरूकता बढ़ती रही, उससे वह भ्रम दूर हो गए। टीका लगवाने से कोरोना से बचाव होता है और यही लोगों को समझना चाहिए। अक्षय, कोर्ट रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें