फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिकाओं ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिकाओं ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय बरनावा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कंपोजिट विद्यालय बरनावा में सोमवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह को लेकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एआरटीओ सुभाष राजपूत, खंड शिक्षा अधिकारी बागपत वीरेंद्रपाल, प्रधानाध्यापक तेजपाल व शिक्षिका शालू सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर चित्रकला व लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अशोक अंतिल, दिनेश वर्मा, रीना कुमारी, रीना रानी व हरेंद्र दीक्षित रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में चंचल सिसाना प्रथम, फरहान निवाड़ा द्वितीय, सानिया शिकोहपुर तृतीय रही। स्लोगन प्रतियोगिता में मनतशा बरनावा प्रथम, रानी बरनावा द्वितीय व कशिश अहेड़ा तृतीय रही। क्विज प्रतियोगिता में वंदना शर्मा टांडा प्रथम, अनुष्का त्यागी सिंगोली तगा खेकड़ा द्वितीय व मानवी सलावतपुर खेड़ी पिलाना तृतीय रही। शिक्षिका शालू सिंह ने बताया कि विद्यालय में संपन्न हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यालय की चार छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्राओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक तेजपाल शर्मा, ज्योति, सागर का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें