संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज बडौत में बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा विभाग की कार्य योजना के तहत बालिका हेल्थ क्लब स्थापना की गई। इसका उद्घाटन डॉक्टर मदन पाल सिंह ने किया।
प्राचार्य डॉ. सतीश शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बालिका हेल्थ क्लब की स्थापना की गई है। इसके माध्यम से छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। डॉ. गीता रानी ने कहा कि शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए पोषण एवं श्रम अत्यंत आवश्यक है। डॉक्टर अनिल सरोहा ने सानिया मिर्जा, पीवी सिंधु, मैरीकॉम, सानिया नेहवाल, मीराबाई चानू, गीता फोगाट आदि का उदाहरण देते हुए छात्राओं को खेल के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं ने स्लोगन बनाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. इंदू, डॉ. साधना तोमर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. देवेंद्र पाल तोमर, डॉ. सत्येन्द्र सिंह, डॉ. प्रमेन्द्र सिंह, डॉ. मनोज राणा, विधि, नेहा, प्रिया उज्ज्वल, पूजा, डिंपल कश्यप, शिवानी, तनु, वसुंधरा, मीनू आदि मौजूद रहे।
बेटियों को शिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाएं
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में भी बालिका हेल्थ क्लब की ओर से ‘रिस्क एंड प्रोटेक्टिव फैक्टर ऑफ हेल्थ अमंग गर्ल्स’ विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. नीरज राणा ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए बेटियों को सुरक्षा, सम्मान, पोषण व स्वास्थ्य के साथ उन्हें शिक्षित बनाकर आत्मनिर्भर बनाना होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ शिंजिता अग्रवाल, डॉ रीता रानी गौड़, प्रियंका, महक, काजल, अनीता, ज्योति, इमराना, सपना, एकता, ऑचल, अंशु कौशिक, स्वाति, अन्नु, मोनिका, पूजा मौजूद रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य वीरेन्द्र सिंह ने की।