फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय युवती का पैर फिसला

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह खींचकर बचाई जान, मां भी बाल-बाल बची
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार होते समय एक युवती का पैर फिसल गया। युवती मामूली रूप से चोटिल हुई। इस दौरान युवती की मां भी ट्रेन की चपेट में आने से बच गई। गनीमत रही कि मौके पर रेलवे पुलिस मौजूद थी, जिन्होंने युवती को किसी तरह खींचकर उसकी जान बचा ली। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

दरअसल, सुन्हैड़ा गांव की रहने वाली सुनीता अपनी बेटी पायल के साथ बड़ौत में चिकित्सक के यहां आई हुई थी। इलाज कराने के बाद ये बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 04430 में सवार होने लगे। इस दौरान पायल तो किसी तरह ट्रेन में चढ़ गई, लेकिन उसकी मां सुनीता ट्रेन में नहीं चढ़ सकी। इस दौरान चलती हुई ट्रेन में महिला को चढ़ते देख स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान अनुज तोमर उधर दौड़े और ट्रेन की चपेट में आने से महिला को बचाया। तभी ट्रेन आगे की ओर रवाना हो गई। हालांकि आरपीएफ ने बाद में ट्रेन को रुकवाकर सुनीता को ट्रेन में चढ़ा दिया, लेकिन इस दौरान मां की ट्रेन छूट जाने पर युवती चलती ट्रेन से नीचे उतर गई और घायल हो गई। हालांकि बाद में आरपीएफ ने युवती को दूसरी ट्रेन नंबर 04030 में बैठा दिया। आरपीएफ ने अन्य यात्रियों को भी इस तरह की जानलेवा हरकत न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें