खेकड़ा (बागपत)। जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के चल रहे रासेयो शिविर के छठे दिन शिविर में छात्राओं ने अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी वस्तुओं से बनाई गई प्रदर्शनी लगाई।
रासेयो शिविर के छठे दिन बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिक्षक ज्योति एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता राठौर ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने मां सरस्वती की वंदना व रासेयो गान प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वयं सेवकों ने कॉलेज में पड़ी अनुपयोगी वस्तुओं से साज सज्जा के एक से बढ़कर एक उपयोगी वस्तुएं तैयार कर प्रदर्शनी लगाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। प्राचार्य डॉ. आरके जैन सहित शिक्षक आशा जैन, सुुनीता गोयल, ज्योति ने छात्रा कोमल, शिवानी तोमर, प्रियंका,रिदिमा, पूजा, निशा धामा, नगमा, नाजरीन द्वारा तैयार की गई वस्तुओं की सराहना की। इस दौरान मधु जैन, स्वाति सेन, रुचि यादव, शिवानी शर्मा आदि रहीं। उधर क्षेत्र के बड़ागांव स्थित मां मंशा देवी मंदिर में महामना मालवीय डिग्री कॉलेज के रासेयो छात्र और छात्राओं ने बृहस्पतिवार को सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन निरक्षर ग्रामीणों को अक्षर ज्ञान कराया। साथ ही अभियान चलाकर हस्ताक्षर करना भी सिखाया। शिविर की द्वितीय इकाई ने जैन मंदिर में सफाई अभियान चलाकर समूचे मंदिर परिसर की सफाई की। इस दौरान प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार आदि रहे।