फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मनचले से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, परिजनों ने पुलिस में दी तहरीर

Sat, 19 Oct 2019 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शहर में एक मनचले से परेशान छात्रा कालेज तक नहीं जा पा रही है। इस युवक ने खुद को दिल्ली पुलिस का बताकर परिवार पर भी रौब गालिब किया और परिजनों को धमकियां देकर परेशान किया।
विज्ञापन


इस युवक ने छात्रा के परिजनों के खिलाफ अभद्रता करने का आरोप लगाया। पुलिस पहुंची तो वहां युवक की हरकतों का पता चला। पुलिस ने उससे संपर्क की कोशिश की तो फोन बंद आया। इस मामले में अब छात्रा और परिवार के लोगों ने अब पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा और परिजनों के मुताबिक एक मनचला युवक आए दिन फोन कर छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा ने उससे बात करने से मना किया तो वह छात्रा को डराने के लिये अपने आप को दिल्ली पुलिस में होने का रौब गालिब करने लगा। इससे छात्रा दहशत में आ गई और छात्रा ने कालेज में जाना बंद कर दिया।

इसके बाद मनचले ने डायल 100 पर फोन कर छात्रा के पिता और भाई को फोन कर उसे परेशान करने का आरोप लगाया। उसने कई बार परिजनों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाकर छात्रा के घर पर पुलिस को भेजा। इससे परिवार के लोग भी दहशत में आ गए। शुक्रवार को भी मनचले ने पुलिस को फोन कर छात्रा के पिता और भाई पर उससे अभद्रता का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस पहुंची तो छात्रा का परिवार डर गया।

उन्होंने पुलिस को मनचले द्वारा लगातार परेशान करने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने फोन कर मनचले से मामले के बारे में पूछताछ की। बाद में मनचले युवक ने अपना फोन बंद कर लिया। छात्रा के परिजनों ने मनचले के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा का कहना है कि छात्रा की तहरीर मिल गयी है। मनचले के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें