फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंकने का प्रयास विफल होने पर की मारपीट

Thu, 25 Apr 2024 06:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। आजाद मार्केट में कुछ युवकों ने एक घर में घुसकर युवती पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया विफल होेने पर युवकों ने युवती के साथ मारपीट की शोर सुनकर आए परिजनों पर भी युवकों ने हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद मार्केट निवासी फिरोज की बहन उजमा अपनी मां मीना के साथ घर पर मौजूद थी। तीन से चार युवक घर में घुस गए और गाली-गलौच करते हुए उजमा पर तेजाब फेंकने का प्रयास किया। विफल होने पर उन्होंने उजमा के साथ मारपीट की। शोर सुनकर उसकी मां मीना व उसका भाई फिरोज बचाने आया तो हमलावरों ने उन पर चाकूओं से वार कर दिया। जिससे उजमा, मीना व फिरोज घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। फिरोज ने कोतवाली में तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी। कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि तहरीर आयी है जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें