गाजियाबाद की टीम के कप्तान को ट्रॉफी सौंपते चेयरमैन संजीव खोखर।
छपरौली में ज्ञान सिंह स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हुए फाइनल में गाजियाबाद की टीम चैंपियन बनी। भाजपा नेता चेयरमैन संजीव खोखर ने विजेता टीम को सम्मानित किया।
रामकुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल हरी क्लब गाजियाबाद और मलिक स्पोर्ट के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 204 रन बनाए। मैच में सुमित ने 76, शाहबाद ने 55 और गौरव ने 40 सर्वाधिक रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मलिक स्पोर्ट की टीम 160 रन पर आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सुमित रहे।
हरी क्लब की और से गौरव ने पांच और सुमित ने तीन विकेट लिए। भाजपा नेता छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष भी यह टूर्नामेंट कराया जाएगा। अंपायर धीरेंद्र शर्मा और सतेंद्र रहे।