फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की प्राप्ति हुई तो नईम लाया कांवड़

Sun, 23 Jul 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
हरिद्वार से कांवड़ लेकर आता गल्हैता गांव का नईम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गल्हैता गांव के नईम ने भगवान शिवशंकर से पुत्र की प्राप्ति के लिए मन्नत मांगी, जो पूरी हो गयी। मन्नत पूरी होने पर नईम भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखते हुए इस बार हरिद्वार से कांवड़ लाया और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन


नईम का भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा भाव चर्चा का विषय बन गया है। नईम पुत्र काले खा की पत्नी को तीन संतानें पैदा हुई, लेकिन तीनों बार पुत्रियां। इस पर नईम ने पत्नी के साथ गांव में स्थित महादेव के मंदिर में पहुंचकर उनसे पुत्र प्राप्ति की मन्नत मांगी थी। नईम की आस्था की सुधीर त्यागी सहित पूरे क्षेत्र के लोग प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें