गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, प्रयागराज, बीबी नगर और वाराणसी सहित सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
बड़ौत में चल रही 19वीं उत्तर प्रदेश जूनियर और सीनियर वुशू चैंपियनशिप का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक महाविद्यालय के इंडोर स्टेडियम में चल रही तीन दिवसीय 19वीं उत्तर प्रदेश जूनियर और सीनियर वुशू चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। सीनियर वर्ग में जीबी नगर की टीम 44 मेडल और जूनियर वर्ग में 71 मेडल लेकर मेरठ की टीम ओवर ऑल चैंपियन बनीं।
आखिर दिए खेले गए मुकाबलों का शुभारंभ अंतराष्ट्रीय जज गोपाल सेठ वाराणसी, जिला बागपत वुशू संघ के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा और सचिव राज विपिन जोशिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फाइनल में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच चुनौतीपूर्ण मुकाबले हुए। आयोजक राज विपिन जोशिया ने बताया कि सीनियर वर्ग में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने 44 पदकों के साथ पहला, 39 पदकों के साथ मेरठ की टीम द्वितीय तथा 15 मेडल के साथ प्रयागराज की टीम तीसरे स्थान रहीं। जूनियर वर्ग में मेरठ की टीम 71 पदकों के साथ पहले स्थान पर रही। 33 पदकों के साथ बीबी नगर की टीम ने दूसरा स्थान और 16 पदकों के साथ वाराणसी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इन्होंने निभाई रेफरी की भूमिका
अंतरराष्ट्रीय जज गोपाल सेठ वाराणसी, हेड जज शकील गुर्जर जौनपुर, असिस्टेंट हेड जज आमिर आलम सैफी मुजफ्फरनगर, जज सोहनवीर सिंह सहारनपुर, एसएन विद्यार्थी प्रयागराज, नरेंद्र सिंह कानपुर, अमित शर्मा बुलंदशहर, हरिओम रावत अयोध्या, संजीव शुक्ला कानपुर, शरद नाथ प्रयागराज, कर्ण कुमार कानपुर ने रेफरी की भूमिका निभाई।