फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव के सिर में लगी गोली निकाली, आंख को खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस न आरोपियों को तलाश कर पाई न रिवॉल्वर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट के सामने एडीओ के चालक को गोली मारकर रिवॉल्वर लूटने के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। पुलिस आरोपियों को तलाश नहीं कर पाई है। लूटी गई रिवॉल्वर का भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। गौरव के सिर का ऑपरेशन कर करीब साढ़े तीन घंटे में चिकित्सकों ने गोली निकाली। चिकित्सकों के अनुसार उसकी बायीं आंख की रोशनी जाने का खतरा है। अभी उसकी हालत नाजुक है और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया है।
कलक्ट्रेट के सामने सोमवार को बागपत एडीओ कृष्णपाल सिंह मान के चालक गौरव निवासी रठौड़ा को बदमाशों ने दो गोली मार दी थी। उससे एडीओ पंचायत की लाइसेंसी रिवॉल्वर लूटकर बदमाश फरार हो गए थे। गौरव को गाजियाबाद के यशोदा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां सोमवार रात चिकित्सकों ने उसका छाती का ऑपरेशन किया। एडीओ कृष्णपाल ने बताया कि मंगलवार को सिर का ऑपरेशन करीब साढ़े तीन घंटे चला। सिर से गोली निकाल दी गई। लेकिन उसकी आंख को खतरा है। बुधवार को दूसरे चिकित्सकों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा का कहना है कि एडीओ पंचायत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। गौरव की हालत अब खतरे से बाहर है। बुधवार को उसके होश में आने की उम्मीद है। उसके बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें