फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैड़भर को हराकर क्वाटर फाइनल में पहुंची गेटवे की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी स्पोर्ट्स लीग का छठा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज में शकुन यादव फाउंडेशन की ओर से चल रही समाजवादी स्पोर्ट्स लीग में छठे दिन गेटवे क्रिकेट एकेडमी और सैड़भर की टीम के बीच मैच खेला गया। सैड़भर को हराकर गेटवे की टीम क्वाटर फाइनल में पहुंची।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्ज्वल और फाउंडेशन के चेयरमैन सपा नेता अभयवीर यादव ने संयुक्त रुप से मशाल जलाकर और स्वर्गीय शकुन यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कि गेटवे क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए रितिक की 42 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैड़भर की टीम 121 रन पर ही सिमट गई। गेटवे की ओर से बादल ने तीन विकेट लिए। गेटवे एकेडमी ने 25 रनों से मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान संजीव यादव, बिन्नू यादव, रविंद्र यादव, सलीम त्यागी, धर्मवीर प्रधान जितेंद्र यादव, मोहम्मद मुर्तजा, सलीम त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें