फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेटवे ने शाहमल एकेडमी को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी में शनिवार को शकुन यादव फाउंडेशन की ओर से समाजवादी स्पोर्ट्स लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव और महेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन गेटवे क्रिकेट एकेडमी और शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। मैच में शहीद शाहमल एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 80 रन का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी गेटवे एकेडमी की टीम ने 11 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। गेटवे एकेडमी की ओर से रितिक ने 34 और वर्णित ने 22 रन बनाए। फाउंडेशन के चेयरमैन अभयवीर यादव ने कहा कि प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दस खिलाड़ियों को समाजवादी अखिलेश स्पोर्ट्स एकेडमी के तहत तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, कृष्णवीर तुगाना, राजकुमार त्यागी, रत्न त्यागी, तेजपाल मुखिया, इंद्रपाल, भूरा प्रधान, गजराज प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें