बागपत। व्यावसायिक गैस सिलिंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों का असर अब स्ट्रीट फूड कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। होटल, ढाबा और ठेला लगाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को गैस की कमी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि पहले व्यावसायिक गैस सिलिंडर आसानी से मिल जाते थे, लेकिन अब इसकी आपूर्ति प्रभावित हो गई है। कई दिनों से सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे कारोबार चलाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कुछ दुकानदार दोबारा कोयले की भट्टी का सहारा लेने लगे हैं।
संजय शर्मा का कहना है कि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिलने के कारण कोयले की भट्ठी से काम करना पड़ रहा है। भट्ठी पर ही मिठाई बना रहे हैं, क्योंकि कई दिन दुकान बंद रहने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई थी। अब परिवार का गुजारा करने के लिए भट्ठी लगानी पड़ी है।
गैस की समस्या से नहीं उबर रहे व्यवसाय की खबर से संबंधित फोटो। बागपत में भट्टी पर मावा तैयार कर