फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'देवदूत' बनीं नंद-भाभी: बागपत में गैस लीक होने से घर में लगी आग, महिलाओं ने लोगों को बाहर निकाला; पांच झुलसे

Mon, 02 Nov 2026 10:06 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बागपत में गैस लीक होने से एक दुकान और उसके ऊपर बने घर में भीषण आग लग गई। हालांकि, दो महिलाओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और 'देवदूत' बनीं।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर लीक होने से आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में पक्का घाट मार्ग पर स्थित की यमुना विहार कॉलोनी में सोमवार शाम कॉस्मेटिक दुकानदार जुनैद और नावेद के घर में सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकानदार नावेद, उसकी भाभी रुकैय्या, बहन नगमा, दोस्त समीर और महताब पांच झुलस गए। कॉलोनी के लोगों और अग्निशमन के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


यमुना विहार कॉलोनी निवासी नावेद ने बताया कि दस दिन पहले उसका निकाह हुआ था। सोमवार को बाजार में अपने भाई जुनैद के साथ बाजार में कॉस्मेटिक की दुकान पर थे। घर उसकी भाभी रुकैय्या घर में खाना बना रही थी और बहन दूसरे कमरे में बैठी थी। तभी सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई। उसकी भाभी रुकैय्या ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग वहां आ गए और दोनों को बचाकर घर से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर उसने वहां जाकर मोहल्ले के लोगों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

सूचना मिलने पर आए अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाया। नावेद ने बताया कि आग लगने से दहेज में मिला सामान भी जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उधर झुलसे हुई महिला समेत अन्य का सीएचसी में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


खेकड़ा में आग लगने से चार की हुई थी मौत
कुछ दिन पहले खेकड़ा कस्बे में शॉर्ट सर्किट से दुकान और मकान में आग लग गई थी। आग लगने से मां-बेटी समेत चार की मौत हो गई थी। इसके अलावा भी आग आग लगने की कई घटनाएं हो चुकी है।

बागपत के पक्का घाट मार्ग पर एक मकान में सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई थी। वहां अग्निशमन कर्मियों को भेजकर आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में कई मामूली रूप से झुलस गए हैं और काफी सामान जल गया है। - अमरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें