फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के दिन पटाखे जलाने के बाद नगर की सड़कों पर फैली गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सड़कों पर फैली गंदगी
विज्ञापन

बड़ौत। दिवाली पर पटाखे जलाने के बाद अगले दिन नगर की मुख्य सड़कों के अलावा गली मोहल्लों में गंदगी फैली रही। दोपहर तक भी पालिका के सफाई कर्मचारियों ने छुट्टी के चलते इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर लोग देर रात तक अपने घरों के बाहर ही पटाखे जलाते रहे। इसके अलावा लोगों को जहां जगह मिली, वहीं पटाखे जलाना शुरू कर दिए। इस वजह से न केवल प्रदूषण मेें बढ़ोत्तरी हुई, बल्कि गली-मोहल्ले में गंदगी का आलम व्याप्त रहा। सोमवार की दोपहर तक पालिका के सफाई कर्मचारियों ने इसकी सुध नहीं ली। पूरे दिन पटाखों का जला अवशेष हवा में इधर से उधर सड़कों पर बिखरता रहा, इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों ने जब इसकी शिकायत पालिका चेयरमैन अमित राणा से की तो उसके बाद उन्होंने पालिका कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें