फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के किनारे और नालों में डाला जा रहा विवाह मंडपों का कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों और मंडल संचालक से की, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई
विज्ञापन

बड़ौत। नगर के विवाह मंडपों से निकलने वाले कूडे़ को खुलेआम सड़कों के किनारे और नालों में डाला जा रहा है। इससे लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों और मंडल संचालक से की, लेकिन कोई सुध नहीं ली गई।
बड़ौत नगर में 25 से अधिक विवाह मंडप स्थित है। इनमें होने वालों समारोह के बाद निकलने वाली गंदगी, अपशिष्ट पदार्थों को या तो नालों में डाला जाता है या फिर सड़क किनारे। स्थानीय क्षेत्रवासी विनीत, सोनू, सत्यपाल, रवि, सचिन, अनिल, हिमांशु ने बताया कि कुछ विवाह मंडप ऐसे भी हैं जो गंदगी को पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर एकत्रित करने के बाद उसमें आग लगा देते हैं। इससे और भी अधिक नुकसान पर्यावरण को पहुंचता है।
विज्ञापन

पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं, लगता है जाम
कुछ को छोड़कर अधिकांश विवाह मंडप ऐसे है, जिनके पास पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित विवाह मंडपों के अलावा नगर के भीतर अत्यंत भीड़भाड़ वाले विवाह मंडपों की भी हालत एक जैसी है। कुछ विवाह मंडप तो ऐसे भी है जिनके पास भवन की एनओसी तक नहीं है।
इस संबंध मेें कई बार शिकायत प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - अनुज कौशिक, ईओ, नगर पालिका य
पूर्वी यमुना नहर के पास खड़े पेड़-पौधों के पास कई बार विवाह मंडप कर्मियों द्वारा गंदगी डाली जा चुकी है, कई कर्मचारियों को पकड़कर सख्त हिदायत दी गई थी। जल्द ही इस संबंध मेें नोटिस जारी किया जाएगा। - राजपाल सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन

नगरपालिका की ओर से कूडे़ डालने की जो जगह तय है, वहीं पर विवाह मंडप से निकलने वाले कूडे़ को डाला जाता है। नालों व सड़कों पर कूड़ा डालने की बात झूठी है। - वरदान जैन, सचिव, बड़ौत विवाह मंडप एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें