फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

विज्ञापन
बागपत के ठाकुरद्वारा मंदिर में राधा अष्टमी पर्व पर भजन सुनाते कलाकार - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गणेश महोत्सव के छठे दिन मंदिरों में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। दोपहर में मंदिरों और घरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को मंगल आरती हुई।
विज्ञापन

गणेश महोत्सव के छठे दिन देशराज मोहल्ले के कोपेश्वर मंदिर, भूमिया मंदिर, भजन बिहार कालोनी और घरों में विधिविधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। कोपेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित सुशांत शास्त्री ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चौधरी प्रेमपाल सिंह, वीर सिंह ठेकेदार, तेजपाल, श्रीनिवास चौहान, प्रकाश सिंह, राकेश चौहान दिनेश चौहान, भान सिंह, धारा सिंह चौहान मौजूद रहे। उधर, सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर में सुबह को भगवान गणेश की पूजा और आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। दोपहर में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा भजन बिहार कालोनी में पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। मोनू, अमित, मनोज फौजी, भवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें