फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में दूसरे दिन भी जारी रही कार्रवाई, हवेली पूरी तरह ध्वस्त की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। बरवाला गांव में भूमाफिया गैंगस्टर यशपाल तोमर की आलीशान हवेली पर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। यहां दूसरे दिन भी बुल्डोजर चलाकर हवेली को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। यहां पर 24 घंटे से अधिक समय तक बुल्डोजर चलाया गया।
विज्ञापन

एसडीएम बडौत सुभाष सिंह ने बताया कि भूमाफिया यशपाल तोमर ने तालाब पर अवैध रूप से कब्जा करके आलीशान हवेली का निर्माण कराया था। जहां तालाब की चार बीघा जमीन पर कब्जा मिला। हवेली के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रविवार को शुरू हुई थी और सोमवार तक जारी रही। सोमवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी पहुंचकर जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि तालाब की खोदाई कराकर दोबारा पुनजीर्वित किया जाएगा। ध्वस्तीकरण के दौरान सोमवार को दूसरे दिन भी भारी पुलिसबल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें