फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़ित ने चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि उसका पति मजदूर है। छह सितंबर की रात में चार युवक उसके पति को बुलाने के बहाने घर आए। पति पहले ही काम पर जा चुका था। आरोप है कि चारों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पड़ोसी युवक ने चारों आरोपियों को उसके घर से जाते हुए देखा। पीड़ित ने प्रकरण की जानकारी पति को दी। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने नौ सितंबर को अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुले घूम रहे हैं। फैसले के लिए धमकी देने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें