फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: झाड़ फूंक कराने के बहाने महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ झाड़ फूंक करने के बहाने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसमें महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके फूफा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि हत्या के मुकदमे में उसका पति दिल्ली की जेल में बंद है। उसके फूफा ने गांव के ही एक मौलवी से झाड़ फूंक कराकर उसकी परेशानी खत्म कराने का झांसा दिया। इसके बाद फूफा बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में किराये पर रहने वाले गफ्फार निवासी विज्ञाना जिला मुजफ्फरनगर के कमरे में उसे लेकर चला गया।
आरोप है कि वहां पर झाड़ फूंक कराने के बहाने मौलवी नसीम निवासी शिकारपुर जिला मुजफ्फरनगर ने अपने एक साथी के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई की गई। इसके बारे में फूफा महताब को बताया तो उसने भी आरोपियों का साथ दिया।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मौलवी नसीम, पीड़िता के फूफा महताब और गफ्फार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें