फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बनाकर किया गैंगरेप

Sun, 11 Dec 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
rape - फोटो : File Photo
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में एक महिला ने पति, ससुर व देवर के खिलाफ तलाक देने के बाद छह दिन तक बंधकर बनाकर उसके साथ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 20 फुटा बड़का रोड की रहने वाली महिला का पति से मनमुटाव चल रहा था। पति ने महिला को 5 अक्तूबर 2016 को तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि तलाक देने के बाद ससुराल वालों ने उसे घर में ही बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि पति, ससुर और देवर ने उससे छह दिन तक गैंगरेप किया। महिला के मुताबिक, किसी तरह वह ससुरालवालों से बंधनमुक्त होकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस जांच के नाम पर उसे आश्वासन देती रही। अब एसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने पति, ससुर और देवर के खिलाफ गैंगरेप की धारा 376 डी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएसआई फिरोज अख्तर ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें