कक्षा पांच के छात्र से तीन किशारों ने किया सामूहिक कुकर्म
बड़ौत (बागपत)। नगर की एक कालोनी निवासी कक्षा पांच के दस वर्षीय छात्र से तीन किशोरों ने सामूहिक कुकर्म किया। यही नहीं, धमकी देकर एक माह तक उसका शोषण भी करते रहे। जानकारी होने पर मंगलवार को परिजन पीड़ित बालक को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पीड़ित बालक के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि तीनों आरोपी किशोर है और कक्षा 11 व कक्षा 12 के छात्र है। आरोप लगाया कि बालक के साथ एक माह तक कुकर्म करते रहे। मेसेज भेजकर धमकाया कि यदि किसी को बताया तो बुरा होगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा है। इस संबंध में एसएसआई धुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।