फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद में गगन, निबंध लेखन में तनु प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता दिवस पर श्री यमुना इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मतदाता दिवस के अवसर पर श्री यमुना इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय वाद-विवाद, निबंध लेखन, प्रेरणा गीत व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के आठ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में श्री यमुना इंटर कॉलेज का गगन त्यागी प्रथम, रुबिरा द्वितीय व महक तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में श्री यमुना इंटर कालेज की तनु, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की सना द्वितीय, डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रिंसी भारद्वाज तृतीय, प्रेरणागीत में श्री यमुना इंटर कॉलेज की अलीशा प्रथम, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर की अनम द्वितीय व राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की सानिया तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में जनता इंटर कॉलेज सूजरा की मानसी सिंह प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की भारती यादव द्वितीय, श्री यमुना इंटर कॉलेज का तुषार सैनी तृतीय, लोगो बनाओ प्रतियोगिता श्री यमुना इंटर कॉलेज की शैली प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल की खुशी व इंटरमीडिएट कालेज सरूरपुर की सना संयुक्त रुप से द्वितीय और डीएवी पब्लिक स्कूल की पलक तृतीय स्थान पर रही। निर्णायकों में राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाचार्य ज्वाला प्रसाद, राजकीय हाईस्कूल सुभानपुर की प्रधानाचार्या सुनीता रानी व राजकीय हाईस्कूल मवीकलां से विमलेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें