फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप्र में ब्राह्मणों की हत्याओं पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में आए दिन ब्राहम्णों की हो रही हत्याओं पर आक्रोश जताया
विज्ञापन

बड़ौत। उप्र में ब्राह्मणों की हत्या हो रही हैं। इसको लेकर रविवार को आवास विकास कालोनी में आयोजित की गई बैठक में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने नाराजगी जतायी। केन्द्र व प्रदेश सरकार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता पंडित हरेन्द्र शर्मा ने की तथा संचालन पंडित हरिमोहन शर्मा, मनु तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आए दिन ब्राह्मणों हत्याएं हो रही हैं। ऐसे में ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास कराना होगा। मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र शर्मा ने मेरठ मंडल की टीम का विस्तार किया। जिसमें दीपक शर्मा हिलवाडी को मंडल सचिव, अनिल शर्मा को मंडल कोषाध्यक्ष, नीरज वत्स मंडल उपाध्यक्ष, विनायक वशिष्ठ को मंडल सचिव, सुनील दत्त को मंडल सदस्य मनोनीत किया। इस अवसर पर अजयराज शर्मा, राजपाल शास्त्री, राहुल शर्मा, पंकज, उमेश कौशिक, पंकज शर्मा, राजीव भारद्वाज, हरि मोहन शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें