फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन कार्यालय पर हंगामा

Sun, 06 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत तहसील में फार्म जमा करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। सरकार की ओर से मुुफ्त में साइकिल पाने से वंचित रहे सैकड़ों मजदूर शनिवार को फार्म लेकर श्रम प्रवर्तन विभाग कार्यालय पहुंचे। कार्य देरी से होने पर उन्होंने हंगामा कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। तब लोग शांत हुए।
विज्ञापन


शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में सांसद की अध्यक्षता में मजदूरों को साइकिलों का वितरण हुआ था। इस दौरान कुछ लोग योजना से वंचित रह गए थे। शनिवार को योजना का लाभ लेने सैकड़ों मजदूर श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचे। वहां पर कार्य देरी से होने पर उन्होंने शोरशराबा शुरू कर दिया। अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। हंगामा बढ़ा देख श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रूपाली ने पुलिस को बुलवाया लिया। एसआई एमपी सिंह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ तहसील स्थित श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया।

उसके बाद बारी-बारी से लोगों के फार्मों को अधिकारी तक पहुंचवाया गया। यह मसला देर शाम तक चलता रहा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी रूपाली ने बताया कि दो सौ से अधिक लोग साइकिल पाने से वंचित रह गए थे, उन्हें बुलवाकर सभी प्रक्रिया पूरी की गई। उसके बाद उन्हें साइकिलों का वितरण कराया जाएगा। साइकिल के लिए वृद्ध महिलाएं भी रही आगे ः साइकिल लेने के लिए वृद्ध महिलाएं भी पीछे नहीं रही। धक्के-मुक्के खाते हुए अधिकारी से अपने कागजों को प्रमाणित कराया। उसके बाद अपने परिजनों के साथ साइकिल लेने के लिए रवाना हो गई। जितने पुुरुष साइकिल के लिए आए थे, उतनी ही महिलाएं लाइन में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें