फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्स ने कर दी डिलीवरी, बच्चे की मौत पर हंगामा

Fri, 04 Nov 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में प्रसव के दौरान बच्चे की मौत के बाद हंगामा करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के बावली चुंगी स्थित मेट्रो अस्पताल में एक नर्स द्वारा डिलीवरी के दौरान एक बच्चे की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। बाद में कोतवाली में तहरीर देकर लापरवाही व परिजनों से धक्कामुक्की व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
फजलपुर सुंदर नगर निवासी प्रवीण ने अपनी पत्नी सोनम को बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने के बाद बावली चुंगी स्थित मेट्रो अस्पताल में लेकर आया था। प्रवीण के अनुसार चेक करने पर वहां उपस्थित नर्स ने बताया कि सब कुछ ठीक है। 9 बजे उसने अपने आप को डाक्टर बताते हुए कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। रात में नौ बजे उन्हें कहा गया कि आस्था अस्पताल से खून लेकर आओ, जरूरत पड़ेगी। जब वे खून लेकर आए तो बताया गया कि उनकी पत्नी को मरा हुआ बच्चा पैदा हुआ है और पत्नी की हालत बहुत खराब है। इस पर प्रवीण ने अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। वे शुक्रवार सुबह बड़ौत पहुंचे।   पता चला कि महिला अप्रशिक्षित नर्स है, जिसने लापरवाही से बच्चे को मार दिया है। जब परिजनों ने रोष जताया तो उनके साथ धक्कामुक्की कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर लापरवाही से बच्चे को मारने पर तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में तहरीर आई है उसकी जांच कराई जा रही है। उधर, अस्पताल के चिकित्सक विपिन चौहान ने बताया कि महिला को नार्मल डिलीवरी हुई है और बच्चा पहले से ही मरा हुआ था। इसमें कोई लापरवाही नहीं हुई है। वे पैसा न देने को लेकर हंगामा करते हुए फर्जी आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें