फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम चरण में बंपर मतदान

Sun, 29 Nov 2015 12:51 AM IST
बागपत/ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा और पिलाना के पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में शनिवार को खेकड़ा और पिलाना में मतदाताओं ने बंपर मतदान किया। खेकड़ा में 78.85 प्रतिशत और पिलाना में 77.6 प्रतिशत  लोगों ने अपने मत का प्रयोग कर अपने गांव की सरकार का चुनाव किया और उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी।
विज्ञापन


दोनों ब्लाकों में     मतदान का एवरेज कुल 77.6 प्रतिशत रहा। शनिवार को खेकड़ा और पिलाना में सुबह सात बजे से ही वोटों की झड़ी लग गई। सुबह सर्दी के चलते अपेक्षाकृत कम ही लोग पहुंचे। नौ बजे के बाद बूथों पर लोगों की ऐसी भीड़ लगी कि वोटों की बारिश होने लगी।

नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक लगातार चार घंटे मतदान केंद्रों पर इतनी भीड़ रही कि पुलिस को भी संभालने में पसीने छूट गए। ग्राम डौला में 35 उम्मीदवार होने के कारण मतदान केंद्र भी अधिक बनाए गए। फिर भी नहर के किनारे बनाए गए बूथ पर भारी भीड़ रही।
विज्ञापन



खेकड़ा में लोगों ने भारी उत्साह दिखाया। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। पिलाना से अधिक खेकड़ा में लोगों में उत्साह नजर आया। यहां दोपहर तीन बजे तक 72 प्रतिशत मतदान हो गया। मतदान समाप्त होने तक 78.85 प्रतिशत वोटिंग पूरी हो गई। यहां छुटपुट मामलों को छोड़कर किसी भी गांव में कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

फर्जी वोट डालने के आरोप कई गांवों में लगाए गए। इसके विपरीत पिलाना विकास खंड के गांवों में सुबह से ही खेकड़ा की अपेक्षा मतदाताओं में कम उत्साह रहा। पहले दो घंटे में जो मात्र 13 प्रतिशत मतदान होने एवं दोपहर 3 बजे तक 67.5 प्रतिशत के बावजूद शाम तक 76.36 प्रतिशत मतदान हो गया। अंतिम चार घंटों में पिलाना में खेकड़ा की अपेक्षा तेजी से मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें